Thursday, May 2, 2024
Hometrendingलोकसभा चुनाव 2019 : ताजा अपडेट, जानें कौनसा दिग्‍गज कहां से चल...

लोकसभा चुनाव 2019 : ताजा अपडेट, जानें कौनसा दिग्‍गज कहां से चल रहा आगे….

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लोकसभा चुनाव 2019 की मतगणना के रुझानों के ताजा अपडेट इस प्रकार है -:

वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 लाख 44 हजार 860 वोटों से और अमेठी से स्मृति ईरानी 7600 वोटों से आगे।

महाराष्ट्र के सोलापुर से पूर्व केंद्रीय मंत्री सुशील कुमार शिंदे 49 से अधिक वोटों से पीछे, बारामती से राकांपा की सुप्रिया सुले बारामती में 79716 वोटों से आगे।

केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा उप्र के गाजीपुर से 21 हजार से ज्यादा वोटों से पीछे और सुल्तानपुर से मेनका गांधी 1004 वोटों से आगे।

पंजाब की गुरदासपुर सीट से भाजपा के सनी देओल 48774 वोटों से और बठिंडा से केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल 8816 वोटों से आगे।

केरल की तिरुवनंतपुरम सीट से कांग्रेस के शशि थरूर 13000 वोटों से आगे।

मप्र की छिंदवाड़ा सीट पर मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ 15778 वोटों से आगे। प्रदेश की बाकी 28 सीटों पर भाजपा आगे।

जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग सीट पर नेशनल काॅन्फ्रेंस के गुलाम अहमद मीर आगे। महबूबा मुफ्ती तीसरे नंबर पर।

अमित शाह गुजरात की गांधीनगर सीट से 1 लाख 25 हजार वोटों से आगे।

उड़ीसा की पुरी सीट से भाजपा के संबित पात्रा पीछे।

उत्तरप्रदेश की मुजफ्फरनगर सीट से रालोद प्रमुख अजीत सिंह और बागपत से उनके बेटे जयंत चौधरी पीछे।

हरियाणा की सभी 10 सीटों पर भाजपा आगे। महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना गठबंधन को 37 सीटों पर बढ़त।

भोपाल में भाजपा की प्रज्ञा सिंह ठाकुर कांग्रेस के दिग्विजय सिंह से 30 हजार वोटों से आगे।

इंदाैर में भाजपा के शंकर लालवानी कांग्रेस के पंकज संघवी से 90 हजार से ज्यादा वोटों से आगे।

अमेठी से स्मृति ईरानी 2000 वोटों से फिर आगे।

राजस्थान की बाड़मेर सीट से केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ कांग्रेस के मानवेंद्र सिंह से आगे।

रामपुर से भाजपा की जयाप्रदा आगे, फतेहपुर सीकरी से कांग्रेस से राजबब्बर पीछे।

भाजपा दिल्ली की सभी 7 सीटों पर आगे। वाराणसी में भाजपा कार्यकर्ताओं का जश्न शुरू।

दक्षिण बेंगलुरु से भाजपा के तेजस्वी सूर्या, कांग्रेस के कार्ति चिदंबरम तमिलनाडु की शिवगंगा सीट से आगे चल रहे हैं।

श्रीनगर से फारूक अब्दुल्ला और पंजाब की उधमपुर सीट से केंद्रीय मंत्री जितेंद्र प्रसाद आगे।

पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के भतीजे और तृणमूल उम्मीदवार अभिषेक बनर्जी आगे।

बिहार की पटना साहिब सीट से कांग्रेस के शत्रुघ्न सिन्हा भाजपा के रविशंकर प्रसाद से पीछे।

पूर्वी दिल्ली से भाजपा उम्मीदवार गौतम गंभीर आगे चल रहे हैं।

बिहार की बेगूसराय सीट पर भाजपा के गिरिराज सिंह आगे, सीपीआई के कन्हैया कुमार तीसरे नंबर पर।

पंजाब की बठिंडा सीट से केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल और गुरुदासपुर से भाजपा के सनी देओल पीछे।

भोपाल में प्रज्ञा ठाकुर, वायनाड से राहुल गांधी और गांधीनगर से अमित शाह आगे।

लखनऊ से गृहमंत्री राजनाथ सिंह और जयपुर शहर से भाजपा उम्मीदवार रामचरण वाेरा आगे चल रहे हैं।

बरेली से केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार और सारण से राजीव प्रताप रूडी आगे। तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस के शशि थरूर पीछे।

बीकानेर संसदीय सीट : विधानसभा सीटवार जानें अर्जुनराम मेघवाल कहां, कितने वोटों से हैं आगे….

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular