Saturday, April 25, 2026
Hometrendingलोकसभा चुनाव : कांग्रेस की पहली सूची में सोनिया-राहुल सहित 15 उम्मीदवारों...

लोकसभा चुनाव : कांग्रेस की पहली सूची में सोनिया-राहुल सहित 15 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान

AdAdAdAdAdAdAd

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 के समर के लिए कांग्रेस ने 15 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। इनमें उत्तरप्रदेश की 11 और गुजरात की 4 सीटें हैं। गुरुवार को जारी उम्मीदवारों की सूची के मुतातिब, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अमेठी और यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी रायबरेली से चुनाव लड़ेंगी। समाजवादी पार्टी-बहुजन समाज पार्टी गठबंधन ने सोनिया और राहुल की सीटों पर उम्मीदवार नहीं उतारने का फैसला किया है। कांग्रेस ने बंदायू से सलीम शेरवानी को टिकट दिया है। यहां से अभी सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के भाई धर्मेंद्र यादव सांसद हैं।

प्रियंका गांधी को पूर्वी उप्र की कमान सौंपे जाने के बाद से कयास लगाए जा रहे थे कि वे सोनिया गांधी की जगह रायबरेली से चुनाव लड़ सकती हैं, लेकिन इस बार फिर सोनिया रायबरेली से चुनाव लड़ेंगी। वे यहां से तीन बार से सांसद हैं।

आपको बता दें कि कांग्रेस ने जिन 15 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया है, उनमें से 12 सीटें अभी भाजपा के पास हैं, जबकि दो सीटें कांग्रेस और एक सीट समाजवादी पार्टी के पास है। 2009 लोकसभा चुनाव की बात करें तो इन 15 सीटों में से 9 कांग्रेस ने, 4 भाजपा और सपा ने 2 पर जीत हासिल की थी।

गुजरात की 4 सीटें, सीट उम्मीदवार

अहमदाबाद- प. : राजू परमार
आणंद : भरत सिंह सोलंकी
वडोदरा : प्रशांत पटेल
छोटा उदयपुर : रंजीत राठवा

उप्र की 11 सीटें : सीट उम्मीदवार

सहारनपुर : इमरान मसूद
बदायूं : सलीम शेरवानी
धौराहरा : जितिन प्रसाद
उन्नाव : अन्नु टंडन
रायबरेली : सोनिया गांधी
अमेठी : राहुल गांधी
फर्रूखाबाद : सलमान खुर्शीद
अकबरपुर : राजाराम पाल
जालौन : बृजलाल खाबरी
फैजाबाद : निर्मल खत्री
कुशीनगर : आरपीएन सिंह

जम्मू में विस्फोट : 9 महीनों में यह तीसरा बड़ा ग्रेनेड हमला, ये हैं 31 घायलों के नाम

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!