Hometrendingबिहार चुनावों में लोजपा (आर) ने रमजान मुगल को सौंपा दो विधानसभा...

बिहार चुनावों में लोजपा (आर) ने रमजान मुगल को सौंपा दो विधानसभा सीटों के प्रभारी का जिम्मा

बीकानेर Abhayindia.com बिहार विधानसभा चुनावों की जंग में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने पार्टी नेताओं को अलग अलग सीटों की जिम्मेदारी सौंपी है। इनमें पार्टी के राष्ट्रीय सचिव रमजान मुगल को हाजीपुर लोकसभा क्षेत्र की महुआ और खगडिय़ा लोकसभा क्षेत्र की सिमरी बख्तापुर विधानसभा सीट के प्रभारी का जिम्मा सौंपा है।

पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव अब्दूल खलिक ने यह जानकारी देते हुए बताया कि रमजान मुगल की अगुवाई में राजस्थान से पार्टी का पन्द्रह सदस्यीय दल आगामी 23 अक्टूबर को बिहार चुनावों में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार के लिये रवाना होगा। जानकारी में रहे कि बिहार चुनावों में एनडीए के प्रमुख घटक दल के रूप में चुनाव लड़ रही लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने 29 सीटों पर उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular