Wednesday, June 24, 2026
Hometrendingपुलिस महकमे में एसआई-सीआई की लिस्‍ट जारी, एक एसएचओ का तीसरी बार...

पुलिस महकमे में एसआई-सीआई की लिस्‍ट जारी, एक एसएचओ का तीसरी बार तबादला

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर पुलिस महकमे में तबादलों का दौर जारी है। इस बीच, उपनिरीक्षक और पुलिस निरीक्षकों (एसआई-सीआई) के तबादलों की दो सूचियां और जारी हुई है। इस बीच, आपको बता दें कि एक एसएचओ राजीव रॉयल का सोमवार को तीसरी बार तबादला हुआ है।

सोमवार को जारी लिस्ट में महाजन एसएचओ राजीव रॉयल को बीकानेर से श्रीगंगानगर भेजा गया है। उप निरीक्षक राजीव रॉयल ने शनिवार को महाजन एसएचओ का पदभार संभाला था। लेकिन तीसरे ही दिन चुनाव आयोग की गाइडलाइन के चलते रेंज आईजी ओम प्रकाश ने राजीव रॉयल का जिला बदलकर श्रीगंगानगर भेज दिया। उप निरीक्षक राजीव रॉयल का एक सप्ताह के भीतर यह तीसरी बार तबादला हुआ है। इससे पहले राजीवन रॉयल को नोखा से लूणकरणसर एसएचओ लगाया गया। यहां से उन्‍हें महाजन एसएचओ लगा दिया। सोमवार देर सायं को जारी आदेश में आज महाजन से श्रीगंगानगर स्थानांतरण किया गया है। बीकानेर रेंज में 18 उप निरीक्षकों के तबादले चुनाव आयोग के निर्देश पर किए गए हैं। वहीं, पुलिस मुख्‍यालय की ओर से जारी सूची में 14 निरीक्षकों के तबादले किए गए हैं।

यहां देखें तबादला सूचियां…

police ci transfer list
police ci transfer
police ci transfer
police ci transfer
AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!