Friday, April 24, 2026
Hometrendingरात 8 बजे बाद बिक रही थी शराब, मना करने पर बोला...

रात 8 बजे बाद बिक रही थी शराब, मना करने पर बोला जानलेवा हमला, मामला दर्ज

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com नयाशहर थाना क्षेत्र में अवैध शराब बेचने से मना करने पर एक युवक पर जानलेवा हमला करने के आरोप में पुलिस ने एक नामजद सहित आधा दर्जन से ज्‍यादा लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, वैद्य मघाराम कॉलोनी निवासी 35 वर्षीय भवानी सिंह राजपूत ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वार्ड नंबर 71 में शराब का ठेका है। यहां प्रतिदिन रात को आठ बजे बाद अनैतिक तरीके से शराब की बिक्री की जाती है। मैं रोज उन्‍हें ऐसा करने से मना करता हूं। इस बीच पांच फरवरी को मैंने उन्‍हें दुबारा मना किया तो ठेके के अंदर मौजूद यासिन खान व आठ-दस अन्‍य जनों ने मेरे पर जानलेवा हमला बोल दिया। इससे सिर पर चोटें आ गई। पुलिस ने मामले की जांच एएसआई भवानी दान को सौंपी है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!