Saturday, April 25, 2026
Hometrendingबीकानेर लॉकडाउन में खोल लिया शराब ठेका, आबकारी ने मारा छापा

बीकानेर लॉकडाउन में खोल लिया शराब ठेका, आबकारी ने मारा छापा

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com गंगाशहर इलाके में रविवार की रात एक अनुज्ञाधारी ने लॉकडाउन (Bikaner Lockdown) के बावजूद शराब का ठेका खोल लिया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस और आबकारी निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच गया।

दस्ते में शामिल आबकारी निरीक्षक राणूसिंह ने बताया कि जोन नंबर एक में अंग्रेजी शराब का यह ठेका भंवर कंवर के नाम से आंवटित है। ठेके का शट्टर तो बंद था,लेकिन सेल्समेन ने ठेके के पीछे का दरवाजा खोल लिया और शराब बेचने की फिराक में था। इस दरम्यान किसी जागरूक नागरिक की सूचना मिलने पर आबकारी दस्ते ने मौके पर दबिश देकर ठेके को सीज कर दिया।

राणूसिंह ने बताया कि इस मामले को ठेका अनुज्ञाधारी के खिलाफ लाईसेंस नियमों का उल्लघंन करने का केस दर्ज किया गया है। वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि इस ठेके पर पिछले कई दिनों से चोरी छिपे शराब की बिक्री हो रही थी। इस बारे में गंगाशहर थाना पुलिस को कई दफा अवगत कराया लेकिन पुलिस ने निरोधात्मक कार्यवाही नहीं की। इस मामले की जानकारी मिलने के बाद जिला कलेक्टर ने भी जिला आबकारी अधिकारी से कार्यवाही रिपोर्ट मांगी है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!