Homeराजस्थानराजस्‍थान के इन 13 जिलों में तेज अंधड़ के साथ होगी हल्‍की...

राजस्‍थान के इन 13 जिलों में तेज अंधड़ के साथ होगी हल्‍की बारिश, येलो अलर्ट जारी…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com प्रदेश में नया पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होने के साथ ही आज से एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 13 जिलों में तेज अंधड़ चलने के साथ कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम के इस बदलाव से हालांकि तापमान में कमी होगी। इसके बाद 22 अप्रेल से मौसम साफ रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार चूरू, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, झुंझुनूं, सीकर, जोधपुर, नागौर, जालौर, बाड़मेर, जैसलमेर, सिरोही, पाली, भीलवाड़ा सहित प्रदेश के कई इलाकों में कहीं-कहीं पर मेघगर्जन और धूल भरी हवाएं चलने की संभावना है। इन जिलों में हवा की स्पीड 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की भी रह सकती है।

बीकानेर में आज सुबह की पहली रिपोर्ट में कोरोना के नए मरीज 450 पार

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular