Friday, May 15, 2026
Hometrendingकांग्रेस नेता गहलोत की अगुवाई में पीबीएम अधीक्षक से मिले नेता, समस्‍याओं...

कांग्रेस नेता गहलोत की अगुवाई में पीबीएम अधीक्षक से मिले नेता, समस्‍याओं को लेकर दी आंदोलन की चेतावनी

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com कांग्रेस नेता यशपाल गहलोत के नेतृत्व में कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने आज पीबीएम अस्पताल के अधीक्षक बी.सी. घीया से मिलकर अस्पताल में व्याप्त गंभीर अव्यवस्थाओं, साफ-सफाई की खराब स्थिति तथा मरीजों को हो रही परेशानियों पर तत्काल सुधार की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान गहलोत ने बताया कि पीबीएम अस्पताल एवं सुपर स्पेशलिटी सेंटर की स्थिति अत्यंत चिंताजनक बनी हुई है। अस्पताल परिसर में साफ-सफाई का अभाव स्पष्ट नजर आ रहा है, जिससे संक्रमण का खतरा भी बढ़ रहा है।

उन्‍होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा शुरू की गई निशुल्क दवा एवं जांच योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन नहीं हो रहा है। कई मामलों में मरीजों को निजी लैब और मेडिकल स्टोर्स की ओर भेजा जा रहा है, मरीजों को समय पर दवाइयां नहीं मिल रही हैं, आवश्यक जांचें बाहर करवाई जा रही हैं जिससे गरीब और जरूरतमंद मरीजों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। नर्सिंग स्टाफ व अन्य कर्मचारियों की कमी के कारण कार्य प्रभावित हो रहा है, साथ ही कुछ जगह मरीजों के साथ असंतोषजनक व्यवहार की शिकायतें भी सामने आई हैं। गहलोत ने पीबीएम अधीक्षक को चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही व्यवस्थाओं में सुधार नहीं किया गया तो जनहित में आंदोलन किया जाएगा।

इस दौरान मीडिया से बात करते हुए यशपाल गहलोत ने बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र की विधायक सिद्धि कुमारी पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव जीतने के बाद उन्होंने क्षेत्र की जनता की समस्याओं की ओर ध्यान देना बंद कर दिया है। पीबीएम अस्पताल की बदहाल स्थिति से उनका कोई लेना-देना नजर नहीं आता, जबकि यह अस्पताल पूरे संभाग के लिए जीवनरेखा है।

प्रतिनिधि मंडल में पीसीसी महासचिव जिया उर रहमान आरिफ, पूर्व नेता प्रतिपक्ष जावेद पडियार, उपाध्यक्ष टिंकू भाटी, साजिद सुलेमानी, दिलीप बठिया, विकास तंवर, विक्की चड्ढा, राहुल जादुसंगत, मनोज किराडू, ब्लॉक अध्यक्ष सुमित कोचर, शहजाद भुट्टो, अकबर खादी, महेंद्र देवड़ा, नंदलाल गहलोत, गौरी शंकर गहलोत सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!