Thursday, June 4, 2026
Homeराजस्थानमकोका की तर्ज पर बनेगा कानून, पुरोहित तैयार करेंगे मसौदा

मकोका की तर्ज पर बनेगा कानून, पुरोहित तैयार करेंगे मसौदा

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर (अभय इंडिया न्यूज)। महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ आग्रेनाइज्ड क्राइम एक्ट (मकोका) की तर्ज पर प्रदेश सरकार भी संगठित अपराधों पर प्रभावी रोकथाम के लिए कानून बनाने की तैयारी में जुट गई है। कानून का मसौदा तैयार करने की जिम्मेदार विधि विशेषज्ञ उमेश कुमार पुरोहित को सौंपी गई है।
महाराष्ट्र सरकार ने वर्ष 1999 में मकोका लागू किया था। इसके बाद वर्ष 2002 में दिल्ली सरकार ने भी इस कानून को लागू कर दिया। इस एक्ट के तहत पुििस जबरन वसूली, अपहरण, हत्या और हत्या की कोशिश जैसे संगीन प्रकरणों पर कार्रवाई करती है।
प्रदेश के गृहमंत्री गुलाब चंद कटारिया ने कहा है कि संगठित अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए सरकार जल्द ही महाराष्ट के मकोका कानून की तर्ज पर सख्त कानून बनाएगी। कानून का मसौदा तैयार करने के लिए विधि विशेषज्ञ उमेश कुमार पुरोहित को नियुक्त किया गया है। हाल ही के दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में गैंगवार के चलते आपराधिक घटनाएं हुई है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!