Hometrendingअस्‍पताल में भर्ती पूर्व मुख्‍यमंत्री गहलोत के स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर आया ताजा...

अस्‍पताल में भर्ती पूर्व मुख्‍यमंत्री गहलोत के स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर आया ताजा अपडेट, जानें- अब कैसी है स्थिति

AdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान के पूर्व मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत के स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर ताजा अपडेट सामने आया है। अपडेट के अनुसार, गहलोत के स्‍वास्‍थ्‍य में अब सुधार है इसलिए उन्‍हें जल्‍द ही डिस्‍चार्ज किया जा सकता है।

आपको बता दें कि, पूर्व सीएम गहलोत अभी जयपुर के सवाई मानसिंह अस्‍पताल में उपचाराधीन है। उनकी कोविड रिपोर्ट पॉ‍जिटिव आने व स्‍वास्‍थ्‍य खराब होने पर अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था। अब उनकी कोविड जांच रिपोर्ट नेगेटिव आ गई है। इसके अलावा मंगलवार को उनके एमआरआई व अन्‍य जांचें की गई थी। उनकी रिपोर्ट आज आने पर यह तय होगा कि उन्‍हें डिस्‍चार्ज किया जाए या नहीं। बहरहाल, वे अस्‍पताल में स्‍वास्‍थ्‍य लाभ ले रहे हैं। अस्‍पताल अधीक्षक डॉ. अचल शर्मा के अनुसार, उनकी जांच रिपोर्टस सही आने पर अस्‍पताल से डिस्‍चार्ज किया जा सकता है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular