Thursday, June 4, 2026
Hometrendingसमान पात्रता परीक्षा (CET) सीनियर सैकेण्डरी स्तर-2022 के लिए आवेदन करने की...

समान पात्रता परीक्षा (CET) सीनियर सैकेण्डरी स्तर-2022 के लिए आवेदन करने की अन्तिम तिथि 11 नवम्बर

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर की ओर से आयोजित की जाने वाली समान पात्रता परीक्षा (CET) सीनियर सैकेण्डरी स्तर-2022 की भर्तियों में शामिल होने के लिए अन्तिम तिथि 11 नवम्बर निर्धारित है।

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष हरिप्रसाद शर्मा की ओर से प्राप्त जानकारी के अनुसार समान पात्रता परीक्षा (CET) सीनियर सैकेण्डरी स्तर-2022 में वनपाल, छात्रावास अधीक्षक, लिपिक ग्रेड-ाा, कनिष्ठ सहायक, जमादार ग्रेड-ाा एवं कांस्टेबल के पद शामिल किये गये हैं।

उन्होंने बताया कि उक्त पदों के लिए इच्छुक अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होने के पश्चात ही भर्ती की आगामी प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे। शर्मा ने बताया कि इस परीक्षा में आवेदन की अन्तिम तिथि 11 नवम्बर, 2022 है और अन्तिम तिथि समाप्ति तक के लिए आवेदन नहीं कर पाने की स्थिति में इन पदों की भर्तियों में भाग लेने के इच्छुक अभ्यार्थियों के पास कोई अवसर नहीं रहेगा।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!