Friday, May 15, 2026
Hometrendingअनुजा निगम के ऋण के लिए अंतिम तिथि बढ़ाई, अब 31 अक्टूबर...

अनुजा निगम के ऋण के लिए अंतिम तिथि बढ़ाई, अब 31 अक्टूबर तक कर सकेंगे आवेदन

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्थान अनुसूचित जाति/जनजाति वित्त एवं विकास सहकारी निगम लिमिटेड द्वारा राष्ट्रीय वित्त एवं विकास निगमों के सौजन्य से क्रियान्वित अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, सफाईकर्मचारी वर्ग, अन्य पिछड़ा एवं दिव्यांगजनों को विभिन्न उद्योगों, व्यवसाय एवं सेवा कार्य में आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए आनलाइन आवेदन अब 31 अक्टूबर 2024 तक किये जा सकेंगे।

अनुजा निगम के परियोजना प्रबंधक ने बताया कि निगम द्वारा वर्ष 2024-25 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्राप्ति की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2024 से बढ़ाकर 31 अक्टूबर 2024 करने का निर्णय लिया गया है। जिसके बाद अब इच्छुक आवेदक एसएसओ आईडी के माध्यम से अनुजा पोर्टल पर ऋण के लिए 31 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की विस्तृत जानकारी के लिए स्थानीय पंचायत समिति, नगर पालिका कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!