








बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में जमीनी विवाद बढ़ते जा रहे हैं। आए दिन भूखंडों पर कब्जे को लेकर शिकायतें सामने आ रहे हैं। शहर के बाहरी क्षेत्रों में बसी वैध और अवैध दोनों ही तरह की कॉलोनियों में ऐसे मामले ज्यादा सामने आ रहे हैं। हालात यह है कि पट्टेशुदा भूखंड भी अनसेफ नहीं है। ताजा मामला नाल थाना क्षेत्र का है। परिवादी कपिल सांखला ने बताया कि उसक तिरुपति बालाजी एनक्लेव में पट्टेशुदा भूखंड है। उस पर चारदीवारी निर्माण कराने गया तो कुछ लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। उन्होंने इसकी शिकायत नाल पुलिस थाने में कर दी है। सांखला ने बताया कि क्षेत्र में अन्य जगहों पर भी विवाद की स्थितियां बन रही है जिससे पट्टे शुदा भूखंडों के मालिक बेवजह परेशान हो रहे हैं।
आपको बता दें कि नाल थाना क्षेत्र में पिछले कुछ वर्षों में वैध और अवैध कॉलोनियों की बाढ़ सी आ गई है। अधिकांश कॉलोनियों में एग्रीमेंट के जरिये भूखंडों के बेचान हुए है जिन्हें लेकर आए दिन विवाद हो रहे हैं। ऐसे मामलों ने पुलिस की भी टेंशन बढ़ा रखी है। कई मामलों में तो पुलिस की भी मिलीभगत देखने को मिल रही है।


