Thursday, December 11, 2025
Homeदेशलालू जेल में पालेंगे गाय!

लालू जेल में पालेंगे गाय!

AdAdAdAdAdAdAdAd

अभय इंडिया डेस्क.
बहुचर्चित चारा घोटाले के मामले में सजा सुनाने के दौरान जज ने लालू प्रसाद यादव सहित सभी आरोपियों को गाय पालने की सलाह दी। जज ने कहा कि आप लोगों के लिए खुली जेल ही अच्छी रहेगी। वहां आराम से गाय पालें। वैसे भी आप लोगों को इसका अनुभव है। उल्लेखनीय है कि लालू प्रसाद यादव को कोर्ट ने साढ़े तीन साल की सजा सुनाई है।

सजा के ऐलान के बाद पूर्व सांसद डॉ. आर. के. राणा, सुबीर भट्टाचार्य, राजाराम जोशी समेत कई अभियुक्त अदालत से सजा में कमी करने की अपील करने लगे। कोई उम्र ज्यादा होने तो कोई बीमारी की बातें बता रहे थे।
जज ने मौखिक टिप्पणी करते हुए कहा कि यहां सजा सुना दी गई है। वे हाई कोर्ट में अपील करें। बार-बार की विनती पर जज ने कहा कि घबराएं नहीं ओपन जेल में रहने की व्यवस्था कर रहे हैं, वहां परिवार के साथ रहें और गो-पालन करें। इससे जो राशि आएगी उससे सरकारी खजाना भी भरेगा।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!