Hometrendingदिल्ली विश्वविद्यालय के महासचिव पद पर विजयी रहे लक्ष्यराज सिंह के रायसर...

दिल्ली विश्वविद्यालय के महासचिव पद पर विजयी रहे लक्ष्यराज सिंह के रायसर पहुंचने पर हुआ जोरदार अभिनंदन

बीकानेर Abhayindia.com हाल ही में हुए दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनावों में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रत्याशी बन कर महासचिव पद पर जीतने वाले राज्य कर गांव अमरपुरा के छात्रनेता लक्ष्यराज सिंह सोमवार को रायसर गांव में ग्रामीणों द्वारा अभिनन्दन किया गया।

इस मौके पर राज्य के युवा के देश की राजधानी में बड़ी उपलब्धि प्राप्त करने को गर्व का विषय बताते हुए ठाकुर हरिसिंह भाटी, लक्ष्‍मण सिंह भाटी, राजेन्‍द्र सिंह भाटी, भंवर सिंह बीका, पूर्व सरपंच नारायण सिंह भाटी, खींवसिंह, मोहनराम मोयल, मूलाराम कुमावत, बंशीदास स्‍वामी, भीखसिंह भाटी, सुबेदार गोविंद सिंह भाटी, एडी. एसपी भोपाल सिंह भाटी एवं ग्राम पंचायत रायसर की ओर से लक्ष्‍य राज सिंह का गर्मजोशी से अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर लक्ष्‍यराज सिंह को करणी माताजी की तस्‍वीर भेंट की गई।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular