Monday, June 22, 2026
Hometrendingकोविड : आज 293 ऑक्सीजन सिलेण्डर हुए आंवटित ...

कोविड : आज 293 ऑक्सीजन सिलेण्डर हुए आंवटित …

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com ऑक्सीजन वितरण व्यवस्था के तहत आज 293 ऑक्सीजन सिलेण्डर वितरण किए गए। इसमें निजी अस्पताल, पीबीएम के अलावा सरकारी अस्पताल एवं घरों में उपचाराधीन मरीजों को सिलेण्डर आंवटित किए गए।

जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं ऑक्सीजन वितरण व्यवस्था के नोडल अधिकारी के अनुसार 6 मई सुबह 6 बजे से 7 मई सुबह 6 बजे तक निजी कोविड अस्पतलों को 184 सिलेण्डर आवंटित किए गए।

वहीं अन्य निजी नोन कोविड अस्पताल को 13 सिलेण्डर, पीबीएम के अलावा अन्य सरकारी अस्पताल जिसमें जिला अस्पताल, सीएचसी,पीएचसी, आर्मी, बीएसएफ, मिलिट्री एवं रेलवे अस्पताल में 43 सिलेण्डर वितरित किए गए। इसी तरह घरों में उपचाराधीन 49 मरीजों को 53 सिलेण्डर आवंटित किए गए।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!