कोलकात्ता.बीकानेर.abhayindia.com पश्चिमी बंगाल में चल रहे विधानसभा चुनाव के छह चरण पूरे हो चुके हैं।
अब दो चरण 26 और 29 अप्रेल को मतदान होना है। कोलकात्ता बड़ा बाजार क्षेत्र में अंतिम चरण 29 अप्रेल को मतदान होना है। इसको लेकर कोलकात्ता शहर पूरी तरह से चुनावी रंग में रंगा है। पार्टियोंं ने प्रसार-प्रचार में पूरी ताकत झौंक रखी है। कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच में अब कार्यकर्ता भी डोर-टू-डोर दस्तक दे रहे हैं।
प्रवासी भी जुटे…
कोलकात्ता में प्रवास कर रहे बीकानेर मूल के लोग भी प्रचार प्रसार में जुटे हैं। सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय रहने वाले जेठमल रंगा, हीरालाल किराड़ू, नारायण दास व्यास, एनडी भूतड़ा सहित सदस्य सोशल मीडिया के माध्यम और डोर-टू-डोर जाकर तृणमूल कांग्रेस के प्रचार प्रसार में जुटे हैं। जेठमल रंगा ने बताया कि सुबह की शुरुआत प्रचार से शुरू होती है, शाम को बांसतल्ला स्थित टीएमसी कार्यालय में दिनभर की महनत पर चर्चा और अगले दिन की रणनीति तय करते हैं। पार्टी के संस्थापक सदस्य सवपन बर्मन के नेतृत्व और मार्ग दर्शन में सभी सदस्य लोगों से मतदान की अपील कर रहे हैं।
जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत करवा रहे…
टीएमसी के युवा नेता संजय बर्मन के अनुसार लोगों को बंगाल सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत करवा रहे हैं। गौरतलब है कि बंगाल सरकार ने बीते साल दिसंबर माह में स्वास्थ्य बीमा योजना आमजन के लिए लागू की थी। इसके अलावा कन्या विवाह पर आर्थिक मदद की योजना सहित कई योजनाएं जिनको लोगों के बीच जाकर बता रहे हैं।






















