Saturday, April 25, 2026
Hometrendingकोलकाता : नहीं रहे कोई भूखा, पांच सौ लोगों में वितरित की...

कोलकाता : नहीं रहे कोई भूखा, पांच सौ लोगों में वितरित की खिचड़ी…

AdAdAdAdAdAdAd

कोलकाता Abhayindia.com अखिल भारतीय गौड़ ब्राह्मण सभा ने शनिवार को जरुरतमंदों में खिचड़ी का वितरण किया।

सभा के कार्यकर्ताओं ने कोलकाता के महर्षि देवेंद्र रोड और नबाब लेन क्रासिंग पर गणेश मंदिर के पास 500 से ज्यादा लोगों में खिचड़ी का वितरण किया। इस मौके पर मौजूद जोड़ासांको के विधायक विवेक गुप्ता ने आयोजन की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम मानवीय संवेदनाओं को दर्शाते है।

संस्था के संयुक्त सचिव दीपक पाराशर ने बताया कि वर्तमान समय में पूरा विश्व कोरोना महामारी से जूझ रहा है। इससे पूरे विश्व की आर्थिक स्थिति प्रभावित हुई है। मेहनतकश लोग भी बड़ी मुश्किल से ही दो वक्त का भोजन जुटा पा रहे हैं। ऐसे में प्रयास किया गया है कि जरुरतमंद तक भोजन पहुंचे।

इनकी रही भागीदारी…

कार्यक्रम में वेदप्रकाश जोशी,विमल सिंह शेखावत, विमल शर्मा, संजय मजूमदार, राहुल जोशी सिद्धान्त जोशी, ललित शर्मा, सज्जन सहल, पृथ्वी नाथ शर्मा, शशांक देरासरी, रोहित त्रिपाठी आदि ने भागीदारी निभाई। वेदप्रकाश जोशी ने बताया कि इसके पहले मास्क, सेनेटाइजर का वितरण भी किया गया।

रिपोर्ट : सच्चिदानंद पारीक, ब्यूरो चीफ, कोलकाता

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!