









कोलकाता Abhayindia.com उद्योगपति सज्जन बंसल ने बड़ाबाजार के बड़तल्ला स्ट्रीट स्थित श्री विशुद्धानंद हॉस्पिटल को अपने निज संस्थान ‘स्कीपर फाउण्डेशन’ की ओर से तीन हाई फ्लो नेजल ऑक्सीजन यूनिट ( एचएफएनओ) मशीनें प्रदान की है।
श्री विशुद्धानंद हॉस्पिटल के मंत्री सुरेंद्र अग्रवाल ने बताया ये मशीनें किसी तरह से ऑक्सीजन की कमी होने की स्थिति में और खासकर कोविड महामारी से ग्रसित रोगियों के ऑक्सीजन कमी को दूर करने में विशेष गति से सहयोग करता है।
मशीन का उपयोग कर जरुरतमंद मरीज को तुरंत राहत पहुंचाई जा सकती है। इस मशीन का सही समय पर इस्तेमाल कर मरीज को काफी हद तक वेंटीलेटर तक ले जाने से भी रोका जा सकता है। अग्रवाल ने बताया कि मशीनों की कीमत 8 लाख 10 हजार रुपए है। यह अस्पताल के सघन चिकित्सा विभाग ( आईसीयू) में स्थापित भी की गई है। जरुरत के अनुसार सघन चिकित्सा के लिए आए मरीजों के साथ-साथ इसका उपयोग कोविड मरीजों की स्थिति में सुधार के लिए भी किया जाएगा।
रिपोर्ट : कोलकाता ब्यूरो सच्चिदानंद पारीक
















