Wednesday, May 27, 2026
Hometrendingकिसान आन्दोलन : गृह मंत्री अमित शाह ने किसान नेताओं को मुलाकात...

किसान आन्दोलन : गृह मंत्री अमित शाह ने किसान नेताओं को मुलाकात के लिए बुलाया

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

नई दिल्‍ली । कृषि कानून के विरोध में भारत बंद और पिछले 13 दिनों से प्रदर्शन कर रहे किसान यूनियन के नेताओं की गृह मंत्री अमित शाह से मीटिंग होगी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अमित शाह ने कल सरकार के साथ तीनों कृषि कानूनों पर होने वाली बैठक से पहले आज शाम 7 बजे किसान नेताओं को बुलाया है।

देश के कुछ हिस्सों में किसानों द्वारा सड़क और रेल यातायात बंद करने, राजमार्गों को अवरुद्ध करने और बाजारों को बंद करने, आपूर्ति को प्रभावित करने के लिए देशव्यापी भारत बंद का आह्वान किया गया था।

किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा, “मेरे पास फोन आया। अमित शाह ने एक बैठक बुलाई है, हमें शाम 7 बजे बुलाया गया है।” टिकैत ने कहा कि दिल्ली के पास राजमार्गों पर विरोध प्रदर्शन कर रहे किसान नेता बैठक में भाग लेंगे। किसान यूनियनों का 26 नवंबर से विरोध प्रदर्शन जारी है और कृषि कानूनों को तत्काल वापस लेने की मांग करते हुए कहा कि केंद्रीय मंत्रियों से बुधवार को एक बार फिर वार्ता करेंगे।

इससे पहले कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात की। खट्टर भारत बंद के दौरान दिल्‍ली में ही थे और उन्‍होंने कृषि मंत्री से खुद उनके निवास पर जाकर मुलाकात की।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!