






बीकानेर Abhayindia.com राजस्थान में कांग्रेस के दिग्गज नेता रामेश्वर लाल डूडी का देर रात असामयिक निधन हो गया है। उन्होंने अपने निवास पर अंतिम सांस ली। वे 62 वर्ष के थे तथा करीब दो साल से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन से प्रदेशभर में शोक कल लहर छा गई है। डूडी ने राजस्थान के किसानों की पीड़ा को मजबूती से उठाया। किसान नेता के रूप में मजबूती से काम किया लिहाजा उन्हें किसान केसरी के रूप में पहचान मिली।
आपको बता दें कि 1 जुलाई 1963 में जन्में रामेश्वर डूडी ने राजनीति में कई अहम मुकाम हासिल किए। डूडी ने एनएसयूआई से छात्र राजनीति का सफर शुरू किया। इसके बाद 1995 से 1999 तक नोखा के प्रधान रहे। 1999 से 2004 तक बीकानेर लोकसभा सीट से सांसद रहे। इस दौरान फूड सिविल सप्लाई एवं पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन कमेटी के सदस्य भी रहे। वर्ष 2005 से 2010 तक जिला प्रमुख रहे। वर्ष 2013 में प्रदेश की राजनीति में प्रवेश करते हुए नोखा से विधायक बने। 2014 से 2018 तक राजस्थान सरकार में नेता प्रतिपक्ष भी रहे। डूडी वर्ष 2022 में राजस्थान स्टेट एग्रो इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन बने। पिछले विधानसभा चुनाव से पहले वे बीमार हुए। जिसके बाद से लगातार कोमा में रहे।


