Thursday, May 14, 2026
Homeबीकानेरसतराना बीएसएफ परिसर में खुलेगी केन्द्रीय विद्यालय...

सतराना बीएसएफ परिसर में खुलेगी केन्द्रीय विद्यालय…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com श्रीगंगानगर जिले के सतराना बीएसएफ परिसर में केन्द्रीय विद्यालय खुलेगा। केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम की ओर से पूर्व भेजे गए प्रस्तावों केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने मोहर लगा दी है।

उन्होंने केन्द्रीय मंत्री मेघवाल को पत्र लिखकर इससे अवगत कराया है कि जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। नई मंडी घडसाना के स्थानीय क्षेत्रवासियों की एक अर्से से सीमा सुरक्षा बल सतराणा में केन्द्रीय विद्यालय खोलने की मांग उठाते आ रहे थे।

केन्द्रीय विद्यालय की स्थापना का प्रस्ताव केन्द्रीय विद्यालय खोलने के निर्धारित मानको के अनुरूप पाया गया है, इस प्रस्ताव को स्वीकृत करते हुए केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय की ओर से शीघ्र ही आगामी कार्यवाही की जाएगी ताकि निर्धारित समय सीमा में विद्यालय का निर्माण हो सके।

इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री व सांसद अर्जुन राम मेघवाल ने स्थानीय क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह केन्द्रीय विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा।

इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता उप जिला प्रमुख नक्षत्र सिंह रमाणा, अनूप सिंह, ओम प्रकाश यादव, मोहन लाल चूग, किशन दुग्गल, मोटन दास, विनोद पारिक, अंग्रेज सिंह, महेन्द्र तर्ड, इंद्राज मेघवाल, उदयपाल बिश्नोई, देवीलाल कुकणा नाहरावाली आदि खुशी जाहिर की है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!