Saturday, May 16, 2026
Hometrendingमहर्षि कपिल आश्रम में कथा का आयोजन, विभूतियों का हुआ सम्‍मान

महर्षि कपिल आश्रम में कथा का आयोजन, विभूतियों का हुआ सम्‍मान

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com महर्षि कपिल आश्रम में आयोजित हो रही नानी बाई के मायरे की कथा के आज दूसरे दिन कथावाचक पंडित गिरिराज जोशी ललन महाराज द्वारा नरसी मेहता की चरित्र का वर्णन किया गया। साथ ही भक्ति मार्ग का भी वर्णन किया गया।

आयोजन से जुडे शेखर छंगाणी, बबला महाराज के अनुसार, इस अवसर पर  कोलकाता से आए बाबा रामदेवजी के अनन्य भक्त जेठमल रंगा, पत्रकार रमेश बिस्सा व गौधन मित्र के महेन्द्र जोशी ने पंडित ललन महाराज का शाल व श्रीफल, दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया। इस अवसर पर कांग्रेस नेता कन्हैया लाल कल्‍ला, अशोक पुरोहित, जुगल किशोर, जय किशन सादाणी, गोपाल बिस्सा, राम गोपाल धारणिया एवं गणमान्य लोगों का सम्मान किया गया। मुख्य यजमान पूजा में घनश्यामदास रंगा एवं मदन रंगा थे। मांगीलाल जोशी ने बताया कि कथा का आयोजन रविवार को 12:30 बजे से होगा।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!