Hometrendingकटारिया ने राजस्थान मुख्यमंत्री गहलोत को दी चुनौती, कहा ....

कटारिया ने राजस्थान मुख्यमंत्री गहलोत को दी चुनौती, कहा ….

AdAdAdAdAdAd

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज भाजपा पर सरकार गिराने का आरोप लगाया। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा भाजपा के नेताओं ने मानवता की सारी हदें पार कर दी हैं।

गहलोत ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा की एक तरफ हम कोरोना से जिंदगी बचाने में लगे हैं। वहीं ये लोग सरकार गिराने में लगे हैं। गहलोत ने कहा की बकरा मंडी में जिस तरह से बकरे बिकते हैं, इस प्रकार ये लोग राजनीति करना चाहते हैं।

इस पर भारतीय जनता पार्टी राजनितिज्ञ गुलाब चन्द कटारिया ने कहा की मुख्यमंत्री गहलोत को मैं चुनौती देता हूँ कि जो उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाये हैं, उन्हें वे साबित करके बतायें। कटारिया ने यह बात भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के माध्यम से कही।

कटारिया ने कहा की मुख्यमंत्री एसओजी और एसीबी की कार्यवाही करवायें, हमें किसी बात का डर नहीं है। कांग्रेस में अन्दरखाने जो अन्तर्कलह चल रही है उसे मुख्यमंत्री गहलोत सम्भाल नहीं पा रहे हैं। ऐसे में वे भाजपा पर झूठे आरोप लगा रहे हैं। मुख्यमंत्री की प्रेस काँफ्रेंस में उनकी हताशा से और उनके कही गई बातों से पूरे प्रदेश ने देखा कि मुख्यमंत्री नीचता पर उतर आये हैं।

राज्यसभा चुनाव के दौरान जिन विधायकों ने उनकी पार्टी को समर्थन दिया, उनसे उनकी क्या बात हुई, उनको क्या प्रलोभन दिया गया, वे इस बारे में प्रदेश की जनता को बतायें। कॉंग्रेस ने विधायकों की कोहनी में जो गुड़ लगाया है यानि उनको जो लोभ-लालच दिया है उनको सम्भालना मुख्यमंत्री गहलोत के लिए टेढ़ा साबित होता जा रहा है।

कॉंग्रेस ने विधायकों की कोहनी में जो गुड़ लगाया है यानि उनको जो लोभ-लालच दिया है उनको सम्भालना मुख्यमंत्री गहलोत के लिए टेढ़ा साबित होता जा रहा है। निर्दलीय विधायक संयम लोढ़ा ने हमारे प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. सतीश पूनियां के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का पत्र दिया, जिसमें उन्होंने 23 विधायकों की बात कही है, लेकिन प्रदेशाध्यक्ष ने अपने बयान में किसी भी विधायक का नाम नहीं लिया है।

बीकानेर में कोरोना : सिस्‍टम को अब कमर और कसनी होगी, ऐसे बन रहे हैं चिंताजनक हालात…

बीकानेर में कोरोना : सिस्‍टम को अब कमर और कसनी होगी, ऐसे बन रहे हैं चिंताजनक हालात…

 

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!