Tuesday, May 26, 2026
Hometrendingकपिल देव को अस्पताल से मिली छुट्टी, शर्मा ने ट्वीट दी जानकारी

कपिल देव को अस्पताल से मिली छुट्टी, शर्मा ने ट्वीट दी जानकारी

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

नई दिल्ली।  भारतीय क्रिकेट जगत के महान ऑलराउंडर कपिल देव को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर चेतन शर्मा ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। दिल का दौरा पड़ने के बाद शुक्रवार को कपिल देव की एंजियोप्लास्टी की गई थी। उन्हें सीने में दर्द के बाद दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां उनका ऑपरेशन किया गया।

चेतन शर्मा ने अस्पताल के डॉक्टर अतुल माथुर के साथ कपिल की एक तस्वीर पोस्ट की है। डॉक्टर माथुर ने ही कपिल की एंजियोप्लास्टी की थी। शर्मा ने डिस्चार्ज के समय कपिल देव का एक फोटो ट्वीट किया जिसके साथ उन्होंने कैप्शन दिया, ‘डॉक्टर अतुल माथुर ने कपिल पाजी की एंजियोप्लास्टी की थी। वह अब ठीक हैं और उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है।’

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!