Hometrendingमृतक प्रसूता कमला को मिलेगी नियमानुसार सहायता, केंद्रीय मंत्री के निर्देश पर...

मृतक प्रसूता कमला को मिलेगी नियमानुसार सहायता, केंद्रीय मंत्री के निर्देश पर अधिकारियों से वार्ता, दोषी पुलिसकर्मी पर होगी कार्रवाई

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com नापासर क्षेत्र की मृतका कमला मेघवाल के परिजनों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर चल रहे धरने के दौरान केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर उम्मेद सिंह रतनू, सीओ अनुष्ठा कालिया एवं सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. सुरेंद्र वर्मा से दूरभाष पर वार्ता कर मामले में निष्पक्ष जांच, दोषियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई तथा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के निर्देश दिए। वहीं, केंद्रीय कानून मंत्री के निजी सचिव तेजाराम मेघवाल मौके पर मौजूद रहे और प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता कर पीड़ित परिवार की मांगों से अवगत कराया।

वार्ता के दौरान प्रशासन ने आश्वस्त किया कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वाले पुलिसकर्मी के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी। साथ ही राज्य सरकार के नियमानुसार पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता एवं अन्य वैधानिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी तथा हरसंभव सहयोग दिया जाएगा। प्रशासन से सकारात्मक आश्वासन मिलने के बाद धरना समाप्त कर दिया गया। इस दौरान भाजपा नेता प्रकाश मेघवाल सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय दिलाने की मांग दोहराते हुए प्रशासन के आश्वासन का स्वागत किया।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular