Thursday, June 4, 2026
Hometrendingअभी-अभी : बीकानेर में बारिश के साथ ओले गिरे, 6 जिलों में...

अभी-अभी : बीकानेर में बारिश के साथ ओले गिरे, 6 जिलों में ऑरेंज, 10 जिलों में येलो अलर्ट

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। अभी-अभी मौसम विभाग ने प्रदेश के 6 जिलों में ऑरेंज और 10 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इस बीच, बीकानेर में पहले तेज हवाएं चली। इसके बाद मध्‍यम बारिश के साथ ओले भी गिरे हैं।

Hail in Bikaner
Hail in Bikaner

मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन घंटे के दौरान श्रीगंगानगर, हनुमानगढ, सीकर, जयपुर, चूरू व झुंझुनू जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसी तरह नागौर, बीकानेर, राजसमंद, अजमेर, अलवर, दौसा, भरतपुर, करौली, टोंक व कोटपुतली जिलों और आसपास के क्षेत्रों अलग-अलग स्‍थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्‍की बारिश, आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!