Tuesday, April 28, 2026
Hometrendingबिनानी कन्या महाविद्यालय में जुनून 2022 : रस्सा कस्सी, चम्मच दौड़, क्रिकेट...

बिनानी कन्या महाविद्यालय में जुनून 2022 : रस्सा कस्सी, चम्मच दौड़, क्रिकेट में छात्राओं ने की जोर आजमाइश

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बिनानी कन्या महाविद्यालय में आयोजित खेल व सांस्कृतिक सप्ताह जुनून 2022 के तीसरे दिन आज रस्सा कस्सी, चम्मच दौड़, तीन टांग और क्रिकेट की प्रतियोगिताएं आयोजित हुई।

खेल प्रभारी मुकेश बोहरा ने बताया कि चम्‍मच दौड़ के कुल 6 लीग मुकाबले आयोजित हुए तथा फाइनल मुकाबलों में प्रथम स्थान पर अंजलि व्यास द्वितीय पर मूमल तथा तृतीय पर मुस्कान रही।

तीन टांग के फाइनल मुकाबले 9 टीमों के बीच खेले गए जिसमें प्रथम स्थान पर ज्योति सोनी व कोमल गहलोत दूसरे स्थान पर ममता सोनी व शषि प्रजापत तथा तृतीय स्थान पर संयुक्त विजेता के रूप् में राधिका व ईषिका तथा पूजा पुरोहित व महक शर्मा रही।

प्रवक्ता रामकुमार व्यास ने बताया कि खेलों में रस्साकस्सी के लीग मुकाबले 8 टीमों बीच खेले गए जिसमें सेवन स्टार्स व स्पार्कल टीम ने फाइनल में प्रवेश किया। क्रिकेट का सेमीफाइनल मुकाबला चक दे फटे व पावर रेंजर्स के बीच खेला गया। चक दे फटे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में कुल 20 रन बनाए। जवाब में पावर रेंजर्स ने बिना विकेट नुकसान पर तीन ओवर में ही 21 रन बनाकर यह मैच जीत लिया।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!