Hometrendingकनिष्ठ विधि अधिकारी (विधि एवं विधिक कार्य विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2023, मुख्य सूची...

कनिष्ठ विधि अधिकारी (विधि एवं विधिक कार्य विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2023, मुख्य सूची में 138 अभ्यर्थी सफल घोषित

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से कनिष्ठ विधि अधिकारी (विधि एवं विधिक कार्य विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2023 के साक्षात्कार का परिणाम जारी कर दिया गया है। इसमें टीएसपी क्षेत्र के 5 एवं नॉन टीएसपी क्षेत्र के 133 अभ्यर्थी मुख्य सूची में सफल घोषित किए गए हैं। विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

आयोग सचिव ने बताया कि उक्त पदों की लिखित परीक्षा का आयोजन 4 एवं 5 नवंबर 2023 को किया गया था। इसके तहत जारी परीक्षा परिणाम में अस्थाई रूप से सफल घोषित अभ्यर्थियों के साक्षात्कार का आयोजन 5 चरणों में 27 फरवरी 2024 से 9 मई 2024 तक किया गया था। साक्षात्कार उपरांत संबंधित सेवा नियमानुसार टीएसपी एवं नॉन टीएसपी क्षेत्र हेतु विज्ञापित पदों के विरूद्ध अभ्यर्थियों को मुख्य सूची में सफल घोषित किया गया है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular