Hometrendingराजस्थान में जंगलराज चरम पर है : पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे

राजस्थान में जंगलराज चरम पर है : पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर abhayindia.com राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे ने राज्य में दुष्कर्म की घटनाओं को लेकर सोमवार को एक बार फिर कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा और कहा कि राज्य में जंगलराज की स्थिति है।

राजे ने ट्वीट किया, ‘चुरू के नवां गांव में सामूहिक दुष्कर्म की घटना ने ये साबित कर दिया है कि राजस्थान में जंगलराज की स्थिति चरम पर है तथा सरकार का पुलिस प्रशासन पर कोई नियंत्रण नहीं है।’

राजे ने कहा, ‘पिछले कुछ दिनों से राजस्थान मीडिया में ऐसी कोई हैडलाइन नहीं है जिसमें दुष्कर्म की घटनाओं का जिक्र ना हो।’

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular