Friday, May 15, 2026
Homeराजस्थानसलमान के केस की सुनवाई करने वाले जज का तबादला

सलमान के केस की सुनवाई करने वाले जज का तबादला

AdAdAdAdAdAdAdAdAd
सलमान खान से मिलने के लिए जोधपुर पहुंची अभिनेत्री प्रीति जिंटा
सलमान खान से मिलने के लिए जोधपुर पहुंची अभिनेत्री प्रीति जिंटा

जोधपुर/जयपुर (अभय इंडिया न्यूज)। हिरण शिकार मामले में फिल्म अभिनेता सलमान खान की जमानत याचिका की सुनवाई करने वाले जज रविन्द्र कुमार जोशी का तबादला कर दिया गया है। हाईकोर्ट प्रशासन की ओर से देर रात जज जोशी सहित तीन सौ से ज्यादा जजों के तबादले, पदोन्नति और पदस्थापन के आदेश जारी किए। इनमें सलमान खान को पांच साल की सजा सुनाने वाले जज देव कुमार खत्री का नाम भी शामिल है, जबकि सलमान के केस की सुनवाई कर रहे जज जोशी का तबादला सिरोही हुआ है।

सलमान से मिली प्रीति

हिरण शिकार मामले में जोधपुर सेंट्रल जेल में बंद फिल्म अभिनेता सलमान खान से मिलने फिल्मी जगत से जुड़े लोगों का पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। अभिनेत्री प्रीति जिंटा सलमान से मिलने के लिए शुक्रवार को जोधपुर पहुंचीं। प्रीति जिंटा दोपहर करीब बारह बजे जोधपुर एयरपोर्ट से सीधे सेंट्रल जेल पहुंचीं। प्रीति जिंटा को कोई नहीं देख पाए, इसलिए उनकी कार के शीशों पर अखबारी कागज लगा रखे थे। उनकी कार सीधे जेल के मुख्य द्वार तक पहुंची और वे बिना किसी जांच के अंदर चली गई।

अलवीरा व अर्पिता भी पहुंची

जोधपुर सेशन कोर्ट से जमानत याचिका पर सुनवाई शनिवार तक के लिए टालने के बाद सलमान खान की दोनों बहनें अलवीरा और अर्पिता भी जेल पहुंची। जेल से जुड़े सूत्रों के अनुसार दोनों बहनों से मिलने के लिए सलमान खान को जेलर के कमरे में लाया गया। दोनों बहनों ने शुक्रवार को कोर्ट की कार्रवाई और आगामी रणनीति को लेकर सलमान खान के साथ चर्चा की बताई। इस बीच फिल्म निर्माता साजिद नाडियावाला के भी शनिवार सुबह तो जोधपुर पहुंचने बात सामने आई है।

बड़ी संख्या में पहुंचे फैंस

उधर, जोधपुर सेंट्रल जेल में बंद सलमान के फैंस देश के विभिन्न हिस्सों से जोधपुर पहुंचने लगे हैं। शुक्रवार को बिहार, पंजाब और हरियाणा से दो दर्जन से अधिक सलमान के प्रशंसक जोधपुर पहुंचे। पंजाब के सोमनाथ सिंह, अरविंद कुमार आदि ने मीडियाकर्मियों को बातचीत में बताया कि वे सलमान के फैंस है, उनकी कोई भी फिल्म देखे बिना नहीं छोड़ते। वे सलमान को सजा मिलने की सूचना मिलते ही जोधपुर के लिए रवाना हो गए।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!