Hometrendingकर्मचारी के साथ बहस का वीडियो वायरल होने के बाद संयुक्‍त निदेशक...

कर्मचारी के साथ बहस का वीडियो वायरल होने के बाद संयुक्‍त निदेशक को किया एपीओ

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com पशुपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग मंत्री जोराराम कुमावत के निर्देश पर पशुपालन विभाग, पाली में सेवारत संयुक्त निदेशक डॉ. ओमप्रकाश बुनकर को एपीओ कर दिया गया है।

पाली प्रवास के दौरान मंत्री ने संयुक्त निदेशक के गौशाला के संबंध अपने ही एक कर्मचारी के साथ हुई बहस का वीडियो वायरल होने की जानकारी मिलने पर इस मामले में संज्ञान लेते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए। मंत्री के निर्देश पर पशुपालन विभाग की शासन उप सचिव संतोष करोल ने डॉ. ओमप्रकाश बुनकर को प्रशासनिक कारणों से आदेशों की प्रतीक्षा (एपीओ) में रखते हुए मुख्यालय निदेशालय पशुपालन, जयपुर भेज दिया है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular