Wednesday, April 29, 2026
Hometrendingजोधपुर डिस्‍कॉम ने की अपील- ऐसा करने से बचें, नहीं तो काट...

जोधपुर डिस्‍कॉम ने की अपील- ऐसा करने से बचें, नहीं तो काट दी जाएगी बिजली सप्‍लाई

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com जोधपुर डिस्कॉम, बीकानेर जिलावृत क्षेत्रान्तर्गत कई ग्रामीण क्षेत्रों में प्रातः 5.00 से 8.30 बजे तक एवं शाम को 5.30 बजे से रात्रि 9.00 बजे तक सिंगल फेस बिजली सप्लाई के दौरान क्षेत्र के कुछ कृषकों द्वारा फेस विभाजित कर कुओं पर विधुत सप्लाई लिया जाना संज्ञान में आया है, जिससे ऐसे 11 के.वी. फीडरों पर लोड बढ़कर 120 से 150 एम्पीयर तक हो जाता है व ओवरलोडिंग के कारण बिजली सप्लाई काटनी पडती है।

डिस्कॉम के अधीक्षण अभियन्ता राजेन्द्र सिंह मीना ऐसे क्षेत्रों में प्रातः 5.00 से 8.30 बजे तक एवं शाम 5.30 बजे से रात्रि 9.00 बजे तक आम घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं को एवं विद्यार्थियों के अध्ययन के लिए अबाधित सिंगल फेस बिजली सप्लाई उपलब्ध करवाने को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र के सभी कृषकों से अपील की है कि वे जनहित में फेस विभाजित कर कुएं चालू न करें अन्यथा सतर्कता दलों द्वारा उनके विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी व 11 केवी फीडर जिनका लोड 20 एम्पिर से अधिक होगा कि सप्लाई काट दी जाएगी।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!