









बीकानेर Abhayindia.com जेट परीक्षा 2026 का आयोजन 27 जून, शनिवार को किया जाएगा। परीक्षा का ब्रीफिंग सत्र मंगलवार को एसकेआरएयू के आईएबीएम सभागार में आयोजित किया गया। परीक्षा समन्वयक डॉ विजय प्रकाश ने बताया कि परीक्षा बीकानेर सहित जोधपुर, जयपुर, उदयपुर, कोटा जिला मुख्यालय पर आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के लिए 95 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा हेतु कुल 39784 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। डॉ विजय प्रकाश ने बताया कि प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं।
विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ राजेंद्र बाबू दुबे ने कहा कि पूर्ण पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ परीक्षा का आयोजन किया जाए। रजिस्ट्रार डॉ देवाराम सैनी ने परीक्षा की समस्त व्यवस्थाएं चाक चौबंद रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आब्जर्वर के साथ आवश्यक समन्वय हो। नियमों की अनुपालना गंभीरता से सुनिश्चित की जाए। इस अवसर पर समस्त आब्जर्वर, सेंटर सुपरिटेंडेंट व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
















