Friday, April 24, 2026
Hometrendingजीतो का होली धमाल 28 फरवरी को, पोस्टर का किया विमोचन

जीतो का होली धमाल 28 फरवरी को, पोस्टर का किया विमोचन

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन की महिला विंग बीकानेर चैप्टर की ओर से 28 फरवरी को पार्क पैराडाइज में होली फैमिली सेलिब्रेशन आयोजित किया जाएगा।

चैयरपर्सन ममता रांका ने बताया कि बावलिया ग्रुप कोलकाता द्वारा होली धमाल की प्रस्तुतियां दी जाएगी। 28 फरवरी को शाम सात बजे शुरू होने वाले इस समारोह में जीतो परिवार आमंत्रित रहेगा तथा चंग के साथ गीतों की धूम मचेगी। उक्त आयोजन के पोस्टर का विमोचन शुक्रवार को जीतो बीकानेर चैप्टर के चैयरपर्सन जयचंदलाल डागा, विपुल कोठारी, रजनी नाहटा, प्रीति डागा, प्रियंका बैद, चांदनी सुराना एवं कुसुम नौलखा द्वारा किया गया। गौरतलब है कि बावलिया बीते 28 वर्षों से लोक संगीत, लोक नृत्य और पारम्परिक कला के माध्यम से भारतीय संस्कृति को संजोते हुए आगे बढ़ा रहा है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!