Wednesday, June 24, 2026
Hometrendingईसीबी में जलमंदिर का हुआ लोकार्पण, सुशीला-केशव संस्थान ने भेंट किया वाटर...

ईसीबी में जलमंदिर का हुआ लोकार्पण, सुशीला-केशव संस्थान ने भेंट किया वाटर कूलर

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com इंजीनियरिंग कॉलेज बीकानेर में सुशीलाकेशव संस्थान के सौजन्य से डूंगर कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. के. डी. शर्मा ने महाविद्यालय को वाटर कूलर भेंट कर लोकार्पण किया l महाविद्यालय के अकादमिक समन्वयक डॉ. शौकत अली ने बताया कि डॉ. के. डी. शर्मा ने महाविद्यालय के आगामी सत्र में सुशीलाकेशव संस्थान की और से प्याऊ के निर्माण करने की घोषणा भी की।

डॉ. शर्मा ने ईसीबी परिसर का गहनता से कंप्यूटर लैब, इन्क्यूबेशन सेंटर, वर्चुअल लैब, समस्त विभागों का भ्रमण व अवलोकन किया। फैकल्टी से रूबरू होते हुए डॉ. शर्मा ने ईसीबी के शोध नवाचारों को सराहा। विद्यार्थियों द्वारा सोलर पैनल व बैटरी द्वारा संचालित कार के शोध व प्रोडक्ट डेवलपमेंट को डॉ. शर्मा ने अभियांत्रिकी के क्षेत्र में ऐसे सृजनता युक्त नवाचारों को समाज की आवश्यकता बताई।

कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. जयप्रकाश भामू, रजिस्ट्रार डॉ. मनोज कुड़ी, अकादमिक समन्वयक डॉ. शौकत अली, डॉ. युनुस शेख, डॉ. विनीत राणा, डॉ. धर्मेन्द्र सिंह मौजूद रहेl

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!