Saturday, April 25, 2026
Hometrendingराजस्‍थान में जल जीवन मिशन घोटाला : एसीबी ने नौ लोगों को...

राजस्‍थान में जल जीवन मिशन घोटाला : एसीबी ने नौ लोगों को लिया हिरासत में, पूछताछ में बड़ा खुलासा होने के आसार

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्थान में हुए जल जीवन मिशन घोटाले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने आज राज्यव्यापी कार्रवाई को अंजाम देते हुए नौ लोगों को हिरासत में लिया है। रिपोर्टस के अनुसार, केडी गुप्ता, सुशील शर्मा, डीके गौड़, महेंद्र सोनी, विशाल सक्सेना, दिनेश गोयल, शुभांशु दीक्षित, अरुण श्रीवास्तव और निरिल कुमार से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में जांच एजेंसियों को बड़े खुलासों की उम्मीद है। आपको बता दें कि डीआईजी रामेश्वर सिंह के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने जयपुर, दिल्ली, बाड़मेर, सीकर, जालौर समेत बिहार और झारखंड में 15 से अधिक ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है।

कार्रवाई का प्रमुख फोकस पूर्व अतिरिक्त मुख्य सचिव और रिटायर्ड आईएएस सुबोध अग्रवाल से जुड़े संभावित ठिकाने रहे। जांच एजेंसी को संदेह है कि मिशन के दौरान हुए कथित करोड़ों के फर्जीवाड़े की कड़ियां उच्च प्रशासनिक स्तर तक जुड़ी हो सकती हैं। सुबह से ही एसीबी की टीमों ने संदिग्धों के आवास और कार्यालयों पर दबिश दी। इससे पूर्व एसीबी ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर करोड़ों के ठेके आवंटित करने के मामले में पीएचईडी के तीन अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। आरोप है कि नियमों की अनदेखी कर कुछ कंपनियों को लाभ पहुंचाया गया। जिन अधिकारियों के नाम सामने आए, उनमें तत्कालीन मुख्य अभियंता (विशेष परियोजना) दिनेश गोयल, सेवानिवृत्त अधीक्षण अभियंता महेंद्र प्रकाश सोनी और अधिशासी अभियंता सिद्धार्थ टांक शामिल हैं।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!