Thursday, June 4, 2026
Hometrendingबीकानेर में जेल भरो आंदोलन 14 को, इससे पहले होगी भूख हड़ताल...

बीकानेर में जेल भरो आंदोलन 14 को, इससे पहले होगी भूख हड़ताल…

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com देश बचाओ संविधान बचाओ संघर्ष समिति बीकानेर के आव्‍हान पर 14 फरवरी को सीएए, एनआरसी और एनपीआर के विरोध में जेल भरो आंदोलन शुरू किया जाएगा।

पूर्व महापौर हाजी मकसूद अहमद ने बताया कि सीएए, एनआरसी और एनपीआर के विरोध में तीन फरवरी से बीकानेर में धरना, प्रदर्शन का कार्यक्रम चल रहा है। इसी क्रम में पांच फरवरी को रामपुरा बस्‍ती में धरना दिया जा रहा है। इसी तरह 6 फरवरी को रिडमलसर में, सात को कसाइयों की बारी, 8 को धोबीतलाई, नौ को भुटटों का बास और 14 फरवरी को कर्मचारी मैदान पर सुबह दस बजे से धरना दिया जाएगा।

इस बीच दस फरवरी से 13 फरवरी तक कर्मचारी मैदान पर प्रत्‍येक दिन 11 लोग सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक भूख हडताल पर रहेंगे। इसके बाद 14 फरवरी को शाम पांच बजे बाद जेल भरो आंदोलन किया जाएगा।

बीकानेर संभाग : रेप के आरोपी की फरारी के मामले में 2 पुलिसकर्मी सस्‍पेंड

बीकानेर नगर निगम : बजट 2020-21 का देखें लेखा-जोखा…

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!