बीकानेर Abhayindia.com पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी ने ने आज बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि चुनाव तो लड़ेंगे। उनके इस ऐलान के साथ ही सियासी हलकों में चर्चाओं का बाजार गरम हो गया है।
पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी ने आज एक समारोह में मंच से संबोधित करते हुए कहा कि ऐसी बात नहीं है कि हम चुनाव नहीं लड़ेंगे, चुनाव हम लड़ेंगे। परिस्थितियां हम बनाएंगे, कोई भी पार्टी हो, खुद चला कर आए, टिकट आप को दे और चुनाव लड़ाएं, ये स्थितियां हमें पैदा करनी है, हम कमजोर व्यक्ति नहीं है जो पार्टियों के पीछे पूंछ हिलाते पिफरे। भाटी ने अपने भाषण में बीकानेर में वर्तमान में कानून और व्यवस्था को लेकर बन रहे हालात पर भी अपनी बात रखी। लेकिन, जब पूर्व मंत्री भाटी ने चुनाव लड़ने की बात कही तो समारोहस्थल समर्थकों की तालियों से गूंज उठा। आपको बता दें कि इससे पहले पूर्व मंत्री भाटी चुनाव को लेकर कई बार अनिच्छा भी जाहिर कर चुके हैं, लेकिन अब उनके ताजा बयान से उनके समर्थकों में जोश का संचार देखा जा सकता है।
बीकानेर में आज 31 नए कोरोना मरीज आए सामने, इन क्षेत्रों से…
बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में कोरोना का खतरा बढ रहा है। सीएमएचओ डॉ. बीएल मीणा ने बताया कि आज अभी–अभी जारी सूची में 31 नए मरीज सामने आए हैं। इससे पहले आज सुबह की सूची में 5 नए मरीज सामने आए थे। यहां देखें सूची…
















