Friday, May 17, 2024
Hometrendingसेवा कार्य के लिए धन से ज्यादा मन का होना जरूरी :...

सेवा कार्य के लिए धन से ज्यादा मन का होना जरूरी : सरजूदास महाराज

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर Abhayindia.com संतों को जन्मदिन की खुशियां, प्रसन्नता-वैभव से कोई सरोकार नहीं होता है, लेकिन हम सांसारिक श्रद्धालुओं, भक्तों और शिष्यों का कर्तव्य होता है कि संत-महात्माओं के हर विशेष दिवस को उत्सव के रूप में मनाएं और उनके बताए सद्मार्ग पर चलें। यह बात बीकानेर के जाने-माने उद्योगपति एवं समाजसेवी अशोक मोदी ने श्रीलक्ष्मीनाथ मंदिर क्षेत्र स्थित गंगा जुबली पिंजराप्रोल गौशाला में रामझरोखा कैलाशधाम के पीठाधीश्वर सरजूदास महाराज के जन्मोत्सव कही।

समाजसेवी श्रीभगवान अग्रवाल ने बताया कि गौशालाओं और सेवा आश्रम में तथा गुरु भगवंतों की सेवा के साथ सरजूदास महाराज का जन्मदिन मनाया गया। सोमवार को पीठाधीश्वर सरजूदास महाराज के जन्मोत्सव पर कैलाशधाम में बाबा नर्बदेश्वर का रुद्राभिषेक किया गया। सरजूदास महाराज ने परमहंस सियाराम महाराज की समाधि पर पूजा-अर्चना की तथा गुरु रामदास महाराज से शुभाशीष प्राप्त किया। आश्रम की सियाराम गौशाला में गौमाता की पुष्प वर्षा कर पूजा अर्चना की।

सरजूदास महाराज के जन्म दिवस को उत्सव के रूप में मनाने के उद्देश्य से गौसेवी देवकिशन चांडक ने पूगल रोड स्थित गंगा जुबली गौशाला में संतों के सान्निध्य में गौसेवा का आयोजन किया। इस अवसर पर दाताश्री रामेश्वरानंद, योगी विलासनाथ महाराज, महंत सूरजनाथ, श्यामसुंदरदास महाराज, बालसंत श्रीछैलविहारी महाराज, पं. राजेन्द्र किराड़ू व श्रद्धालुओं ने सरजूदास महाराज का अभिनन्दन किया तथा गौसेवा के कार्य किए। सरजूदास महाराज ने अपना जन्मदिन सेवाश्रम बच्चों के साथ मनाया। इस दौरान महाराज ने बच्चों के साथ समय बिताया, उनके साथ पढ़ाई और खेल संबंधी बातें की व अल्पाहार भी दिया।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular