Monday, April 29, 2024
Hometrendingईशा अग्रवाल भाजपा महिला मोर्चा की महामंत्री नियुक्त

ईशा अग्रवाल भाजपा महिला मोर्चा की महामंत्री नियुक्त

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर abhayindia.com भाजपा महिला मोर्चा देहात जिलाध्यक्ष सुनिता सारस्वत द्वारा भाजपा महिला मोर्चा देहात जिला महामंत्री के पद पर ईशा अग्रवाल की नियुक्ति की गई है।

भाजपा महिला मोर्चा देहात जिला प्रभारी शोभा सारस्वत ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष मधु शर्मा के निर्देशानुसार तथा भाजपा देहात जिलाध्यक्ष नोखा विधायक बिहारीलाल बिश्नोई की अनुशंसा से भाजपा महिला मोर्चा देहात जिला महामंत्री का दायित्व ईशा अग्रवाल को दिया गया है।

Isha Agarwal Bjp Leader bikaner
Isha Agarwal Bjp Leader bikaner

सर्किट हाउस बीकानेर में जिला प्रभारी शोभा सारस्वत की उपस्थिति में देहात जिलाध्यक्ष सुनिता सारस्वत द्वारा ईशा अग्रवाल को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर यामिनी सोनी, मीनू मोदी, कुसुम राज, लक्ष्मी यादव, युवा नेता धनंजय सारस्वत, जगदीश प्रसाद चौधरी राजेड़ू तथा भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष श्रवण सारस्वत भी उपस्थित हुए तथा भाजपा का दुपट्टा पहनाकर नवनियुक्त महामंत्री ईशा अग्रवाल का स्वागत अभिनंदन किया गया।

Ramesh Kalu Agarwal Bikaner
Ramesh Kalu Agarwal Bikaner

भाजपा महिला मोर्चा देहात जिला प्रभारी शोभा सारस्वत ने कहा कि ईशा अग्रवाल की नियुक्ति से देहात क्षेत्र में महिलाओं को और अधिक सक्रियता से जोड़ने का प्रयास जारी रहेगा। भाजपा की सर्वव्यापी, सर्वस्पर्शी तथा सर्वग्राही जनसम्पर्क अभियान के माध्यम से महिलाओं के चूल्हे से चौपाल तक पहुंचाने के लिए यह प्रयास किये जा रहे हैं।

युवा नेता ईशा अग्रवाल को महिला मोर्चा जिला महामंत्री बनाये जाने पर गजानन्द सारस्वा कपुरीसर, रवि अग्रवाल जामसर, राजेश शर्मा श्रीडुंगरगढ़, अजीत सिंह सिसोदिया खारा, शबाना हाशमी, ज्योति ओझा नापासर ने प्रसन्नता व्यक्त की और प्रदेशाध्यक्ष मधु शर्मा का आभार जताया।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular