Thursday, June 25, 2026
Hometrendingकहीं वास्तु दोष तो नहीं आप पर कर्ज का कारण, इन बातों...

कहीं वास्तु दोष तो नहीं आप पर कर्ज का कारण, इन बातों का रखें विशेष ध्‍यान…

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जीवन में कई बार ना चाहते  हुए भी कर्ज लेना पड़ता है। व्यापारी हो या आम गृहस्थी कर्ज लेने का कोई ना कोई कारण अवश्य बनता है। गृहस्थी  को अपनी मूलभूत आवश्यकताओं के लिए तो व्यापारी को अपने व्यापार का विस्तार करने के लिए कर्ज की आवश्यकता पड़ती है। कई बार देखने में आया है कि नियत अच्छी होने के बावजूद लाख  प्रयास करने पर भी व्यक्ति अपने लिए कर्ज को चुकाने में असमर्थ हो जाता है। कर्ज के कारण उसका मान-सम्मान, इज्जत, मर्यादा दांव  पर लग जाते हैं। जीवन में निराशा छा जाती है। ऐसे में उस समस्याग्रस्त व्यक्ति के लिए कुछ वास्तु दोषों को दूर करके, कर्ज को दूर करने के साथ-साथ आय के नए स्रोत भी खोले जा सकते हैं।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, दो भवनों के बीच घिरा हुआ भवन या भारी भवनों के बीच दबा हुआ भूखंड खरीदना नहीं चाहिए क्योंकि दबा हुआ भूखंड गरीबी एवं कर्ज का सूचक माना जाता है। नैऋत्य कोण में भूमिगत टैंक, कुआं या नल नहीं होना चाहिए, इससे घर में दरिद्रता का वास होता है। अगर आप कर्ज में ज्यादा डूबे हुए हैं और लाख कोशिशों के बाद भी इसे चुकाने में असमर्थ हैं, तो घर, दुकान या ऑफिस की उत्तर दिशा में मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर की मूर्ति लगाकर उनकी पूजा अर्चना से जल्द ही कर्ज से छुटकारा मिल सकता है।

वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि कर्ज से छुटकारा पाने के लिए तिजोरी को सही दिशा में रखना चाहिए। इस बात का ध्यान रखें कि आपके घर या दुकान की तिजोरी हमेशा उत्तर दिशा की तरफ हो। तिजोरी रखने के लिए घर का नैऋत्य कोण अच्छा माना गया है। कई मामलों में अनुभव किया गया कि कर्जदार व्यक्ति ने तिजोरी को सही दिशा रखा धीरे-धीरे उसकी आर्थिक हालत सुधरने लगी। एक समय बाद वो वापिस सामान्य स्थिति में आ गया।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर या दुकान की दीवार गहरे नीले रंग की नहीं होनी चाहिए। अनेक स्थानों पर देखा गया है ऐसा करने से लोगों को धन हानि का सामना करना पड़ सकता है और व्यक्ति कर्ज के जाल में फंस सकता है।  इससे बचने के लिए  हल्के रंगों का इस्तेमाल करना चाहिए।

इसके अलावा घर का बाथरूम कभी भी नैऋत्य कोण में नहीं होना चाहिए। ऐसा होने से उस व्यक्ति पर कर्ज बढ़ना तय है। अनुभव कहता है घर के वायव्य, ईशान और अग्नि कोण में दोष होने से कर्ज बढ़ने लगता है। इस दिशा में वास्तु दोष होने से आर्थिक स्थिति खराब रहती है और व्यक्ति कर्ज लेने पर मजबूर हो जाता है।

घर में यदि किसी नल से पानी टपक रहा है तो इसे फौरन ठीक करा लें। इससे घर की सुख-समृद्धि की हानि होती है। वहीं, घर की ईशान दिशा में वास्तु दोष होने पर घर का मुखिया गलत मार्गदर्शन से कर्ज के चक्कर में फंसता है। ईशान दिशा में वास्तु दोष के कारण शेयर मार्केट, जुआ, सट्टा, लाटरी से धन कमाने के लालच में कई लोग बिना बात ही कर्जदार बन जाते हैं। यदि घर के मुखिया का बेडरूम वायव्य दिशा में हो तो इससे व्यवसाय में हानि होने लगती है, जिसकी वजह से कर्ज लेने की स्थिति उत्पन्न होने लगती है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, आप जब भी कोई कर्ज या लोन लेते हैं तो उसकी पहली किस्त मंगलवार के दिन ही चुकाएं , इससे कर्ज का बोझ जल्दी उतर जाता है। अगर आप कर्ज में ज्यादा डूबे हुए हैं और लाख कोशिशों के बाद भी इसे चुकाने में असमर्थ हैं, तो घर, दुकान या ऑफिस की उत्तर दिशा में मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर की मूर्ति लगाकर उनकी पूजा अर्चना करे। ऐसा करने से जल्द ही कर्ज से छुटकारा मिल सकता है।

यदि उत्तर दिशा में दीवार ऊंची बनी हुई है तो उसे छोटा करके दक्षिण दिशा में ऊंची दीवार बना देने से ऋण संबंधी परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। यदि यह दीवार तोड़ना संभव नहीं हो तो दक्षिण-पश्चिम दिशा के के कोने में पीतल या तांबे का घड़ा रख दें। घर के मध्य भाग में अंडर ग्राउंड टैंक नहीं बनाना चाहिए।

वास्तु के अनुसार, उत्तर दिशा की ओर ढलान जितनी ज्यादा होगी, संपत्ति में उतनी ही वृद्धि होती रहेगी। कर्ज से छुटकारा पाने के लिए रोज तुलसी को जल चढ़ाना चाहिए और शाम को प्रतिदिन तुलसी के नीचे घी का दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने से घर में सकारात्मकता आती है और मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है। इस उपाय से आपके घर की आर्थिक तंगी महज कुछ दिनों में दूर हो सकती है।

कर्ज लौटाने के लिए मंगलवार व बुधवार का दिन शुभ माना गया है। वृद्धि नामक योग व हस्ति नक्षत्र में कर्ज चुकाने से भी वह जल्दी चुकता है। इसी तरह ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कर्ज देना हो तो बुधवार व गुरुवार को टाल देना चाहिए। शुक्रवार को कर्ज लेना व देना दोनों फलदायी माने गए हैं। कर्ज से मुक्ति पाने के लिए 21 मंगलवार तक हनुमान मंदिर में पूजा करना चाहिए और मंगलवार का व्रत रखना चाहिए। ऐसे करने से कर्ज का बोझ जल्द दूर हो जाता है। -सुमित व्यास, एम.ए (हिंदू स्टडीज़), काशी हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी, मोबाइल – 6376188431

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!