Wednesday, May 27, 2026
HometrendingIPL 2020 : वीरेंद्र सहवाग ने इस टीम के लिए लिखा,...

IPL 2020 : वीरेंद्र सहवाग ने इस टीम के लिए लिखा, अगले मैच से बल्लेबाजी करने ग्लूकोज चढ़वाकर आना पड़ेगा

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

नई दिल्ली। IPL- 2020 में चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) ने जीत से टूर्नामेंट की शुरूआत की है। लेकिन पिछले दो मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा। शुक्रवार को हुए दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ मैच में टीम को 44 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

टीम में एक बार फिर खराब बैटिंग लाइन दिखी। जिसके चलते चेन्नई की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 131 रन पर ही सिमट गई। दूसरी ओर चेन्नई की हार पर वीरेंद्र सहवाग ने तंज कसा है। ट्वीटर पर सहवाग ने लिखा- ‘चेन्नई के बल्लेबाज नहीं चल रहे हैं। अगले मैच से बल्लेबाजी करने ग्लूकोज चढ़वाकर आना पड़ेगा।’

बताते चले कि मुंबई के खिलाफ खेले गए पहले मैच में अंबाती रायडू ने शानदार प्रदर्शन किया। लेकिन पिछले दो मैच में उन्हें टीम में जगह नहीं मिली। दूसरी ओर दिल्ली से हारने के बाद कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कबूल किया कि बल्लेबाजों ने अच्छी बल्लेबाजी नहीं की। इसपर हमे सुधार करना होगा।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!