








बीकानेर abhayindia.com उपभोक्ता संरक्षण एवं सुरक्षा समिति एवं न्यूट्रीशियन इन्टरनेशनल के संयुक्त तत्वावधान में आयोडीन से न्यूडाईजेशन विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई।
इसमें भारतीय उपभोक्ता परिसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.अनंत शर्मा ने कहा कि देशभर में खाद्य नमक में आयोडीन की उपलब्धता जरूरी बनाने के प्रावधान लागू होने के बावजूद राजस्थान में करीब एक तिहाई लोगों तक अभी बिना आयोडीन का नमक सप्लाई हो रहा है। इस स्थिति में बदलाव के लिए अब प्रदेश के उपभोक्ता संगठन राज्यव्यापी अभियान चलाएंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने हर जिले में हर माह नमक के दो सैम्पल लेने के आदेश दिए हुए है। लेकिन उसकी पालना नहीं हो रही है, जो चिन्ता जनक है। सीसीआई के राष्ट्रीय महासचिव सुरेश के व्यास ने अध्यक्षता की।
न्यूट्रीशियन इन्टरनेशनल के राज्य परियोजना प्रबंधक तौसिफ उर रहमान मुख्य वक्ता एवं राज्य सरकार की राज्य उपभोक्ता हेल्प लाइन के प्रबंधक डॉ.राम बहादुर कुलश्रेष्ठ, अखिल राजस्थान उपभोक्ता संगठन महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष वीपी हलचल विशिष्ठ अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
आयोडीन जांच के किट बांटे..
समिति के अध्यक्ष योगेश पालीवाल ने विभिन्न उपभोक्ता कानूनों व जरूरी प्रावधानों की जानकारी दी। नमक विश्लेषक मुकेश जांगिड़ ने घर पर ही नमक में आयोडीन जांचने की विधि का प्रदर्शन किया। साथ ही लोगों को नमक जांचने की निशुल्क किट का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश सदस्य मुमताज शेख, रमेश थानवी, नरसिंहदास व्यास, महबूब अली, विष्णु स्वामी, कंचन भाटी, पार्वती गुंसाई, अफसाना, समा परवीन, निर्मला चौहान, आशा स्वामी, मुमताज बानो, सीमा रामपुरिया आदि ने भाग लिया।


