Friday, June 5, 2026
Hometrendingसेवा दिवस के रूप में मनाया इंटक प्रदेश अध्यक्ष श्रीमाली का जन्मदिन

सेवा दिवस के रूप में मनाया इंटक प्रदेश अध्यक्ष श्रीमाली का जन्मदिन

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर/बीकानेर Abhayindia.com नेशनल ट्रेड यूनियन ‘इंटक’ ने पूर्व राज्य मंत्री और श्रमिक नेता जगदीश राज श्रीमाली का जन्मदिन शुक्रवार को सेवा दिवस के रूप में मनाया। इस मौके पर राजस्थान यूथ इंटक प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र देवड़ा के नेतृत्व में केक काटने के साथ गायों को चारा और पक्षियों को दाना डाला गया।

कार्यक्रम में इंटक के जयपुर संभाग प्रभारी घासी लाल शर्मा, जयपुर शहर जिला अध्यक्ष जीवन गुर्जर, प्रांतीय विद्युत मंडल प्रदेश अध्यक्ष बजरंग लाल मीणा, प्रदेश कांग्रेस महासचिव असीम भाई, यूथ इंटक शहर अध्यक्ष कृष्ण कुमार शर्मा, ग्रामीण अध्यक्ष रामपाल सैनी, इंटक के कार्यकारी अध्यक्ष रामपाल गुर्जर, प्रांतीय विद्युत मंडल फेडरेशन उपाध्यक्ष सुभाष बिजानिया और जयपुर इंटक शहर जिला महामंत्री सुमित शर्मा सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे। सभी ने श्रीमाली के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!