Hometrendingअवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, दो तस्कर...

अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, दो तस्कर दबोचे

जयपुर (अभय इंडिया न्यूज)। प्रदेश में अलवर के एईबी थाना पुलिस ने अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो तस्करों को अपनी गिरफ्त में ले लिया है। इनके कब्जे से 11 अवैध हथियार बरामद किए हैं। अलवर जिला पुलिस अधीक्षक राजीव पचार के गिरफ्तार किए गए भरतपुर निवासी आलमदीन (42) और जुबेर (40) से कड़ी पूछताछ की जा रही है।

आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस मादक पदार्थ, अवैध हथियार, शराब व इनामी बदमाशों के खिलाफ धरपकड़ का अभियान चला रही है। इस बीच, एनईबी थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कैमाला रोड पर नाकाबंदी करवाई। यहां एक वाहन में आ रहे दोनों हथियार तस्करों को पुलिस ने रोक लिया। इनके पास मिले प्लास्टिक के एक थैले की तलाशी लेने पर उसमें 315 बोर के सात देशी कट्टे, 32 बोर की एक पिस्टल, 12 बोर का एक देशी कट्टा, पौने 12 बोर के दो देशी कट्टे, 315 बोर का एक कारतूस, 12 बोर का एक कारतूस, 32 बोर के दो कारतूस रखे मिले। इनका कोई लाइसेंस नहीं था।

पूछताछ में हथियार तस्करी का मामला सामने आने पर एनईबी थाना पुलिस ने दोनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक के मुताबिक, प्रारंभिक पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे खुद देशी हथियार बनाते है और राजस्थान के कई जिलों में अवैध हथियारों की सप्लाई करते है।

हनुमान बेनीवाल ने कांग्रेस से मांगी थी ये 7 सीटें, इसलिए नहीं हुआ गठबंधन…

…और कलक्टर खुद ही ट्रेनर से पूछने लगे सवाल, फिर पता लगा

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular