Friday, January 23, 2026
HometrendingInternational Camel Festival 2026 : लखन ने मि. बीकाणा, अंकिता सुथार ने...

International Camel Festival 2026 : लखन ने मि. बीकाणा, अंकिता सुथार ने मिस मरवण, किशोर-स्‍वाति कल्‍ला ने ढोला मरवण का खिताब जीता

AdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में आयोजित हो रहे अंतरराष्‍ट्रीय ऊंट उत्‍सव-2026 के अंतर्गत शुक्रवार को मिस्‍टर बीकाणा, मिस मरवण, ढोला मरवण प्रतियोगिताएं हुईं। मिस्‍टर बीकाणा प्रतियोगिता का खिताब लखन पारीक ने जीता। इस प्रतियोगिता में करमचंद परिहार, प्रेम रतन जागा व श्‍याम सुंदर किराडू उपविजेता रहे। वहीं, मिस मरवण प्रतियोगिता में अंकिता सुथार विजेता रही और भव्‍या सेन उपविजेता रही। इसी तरह ढोला मरवण प्रतियोगिता का खिताब किशोर कल्‍ला व स्‍वाति कल्‍ला ने जीता। इसमें तरुण मोदी व जयश्री मोदी उपविजेता रहे।

Lakhan Pareek won the Mr. Bikaner competition title.
Lakhan Pareek won the Mr. Bikaner competition title.

आपको बता दें उत्‍सव के तहत आज सुबह 08 से 9 बजे तक सांसोलाव तालाब किनारे ”करें योग रहें निरोग” कार्यक्रम आयोजित किया गया। सुबह 09 से दोपहर ढाई बजे तक राष्ट्रीय उष्ट्र अनुसंधान केन्द्र (एनआरसीसी) में ”ऊंटां री बातां” कार्यक्रम के तहत ऊंट नृत्य, ऊंट फर कटिंग, ऊंट साज-सज्जा,ऊंट दौड़ और घुड़दौड़ का आयोजन किया जाएगा।

इसी दौरान सुबह 11 से शाम 05 बजे तक डॉ करणी सिंह स्टेडियम में ”ऊंटां रो इतिहास-विरासत के साथ” के अंतर्गत कला प्रदर्शनी का आयोजन राजस्थान राज्य अभिलेखागार की ओर से किया जाएगा। शाम 07 से रात 10 बजे तक डॉ करणी सिंह स्टेडियम में बेस्ट ऑफ राजस्थान फोक नाइट कार्यक्रम के तहत लोकल और राजस्थानी कलाकारों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की भव्य प्रस्तुति दी जाएगी।

लव-कुश वाटिका और गिद्ध संरक्षण क्षेत्र में बर्ड फेस्टिवल का आयोजन

पर्यटन विभाग के संयुक्त निदेशक अनिल राठौड़ ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय ऊंट उत्सव के दौरान वन विभाग के सहयोग से बर्ड फेस्टिवल का आयोजन जोड़बीड़ स्थित लव कुश वाटिका और उससे थोड़ा आगे गिद्ध संरक्षण क्षेत्र में 10 जनवरी को सुबह 08 से शाम 5 बजे तक किया जाएगा। वन विभाग के डीएफओ संदीप छंगाणी ने बताया कि इस दौरान दूरबीन की व्यवस्था भी वन विभाग द्वारा की गई है। छंगाणी ने बताया कि जोड़बीड़ में इस समय 05 प्रकार के गिद्ध की प्रजाति के अलावा 10 से अधिक प्रजातियों के शिकारी पक्षी चील, बाज, शिखरा, फालकन, इत्यादि की प्रजाति आई हुई है। दिसंबर और जनवरी माह में हजारों की संख्या में विदेशी पक्षियों ने जोड़बीड़ में डेरा डाला हुआ है। इसके अलावा मरू लोमड़ी, चिंकारा,सरीसृप प्रजाति के जीव जंतु भी बड़ी संख्या में देखने को मिलेंगे।

सादुल क्लब ग्राउंड में पैरामोटरिंग का होगा आयोजन

पर्यटन विभाग के संयुक्त निदेशक अनिल राठौड़ ने बताया कि इस बार कर्नल वी.एस.राठौड़ की विंग मास्टर्स कंपनी के सहयोग से पैरामोटरिंग का आयोजन भी सादुल क्लब ग्राउंड में 10 जनवरी को और रायसर में 11 जनवरी को किया जाएगा।विंग मास्टर्स कंपनी के कर्नल वी.एस.राठौड़ ने बताया कि इस दौरान बीकानेर शहर का जॉय राइडिंग के जरिए एरियल एक्सपीरियंस करवाया जाएगा। साथ ही स्मॉक शो, फ्लावर ड्रॉप का आयोजन किया जाएगा।

11 जनवरी को रायसर में आयोजित होंगे कार्यक्रम

पर्यटन विभाग के संयुक्त निदेशक राठौड़ ने बताया कि 11 जनवरी को सुबह 09 से दोपहर 1 बजे तक रायसर में ”दम-खम ग्रामीण खेल” कार्यक्रम के तहत रस्साकशी, कुश्ती, कबड्डी, विदेशियों द्वारा पगड़ी बांधना, महिला मटका दौड़, देशी-विदेशी पर्यटकों के बीच धोरों पर दौड़ का आयोजन किया जाएगा। दोपहर डेढ़ से शाम साढ़े 6 बजे तक ”रेत का समंदर” कार्यक्रम के तहत विभिन्न प्रकार की एडवेंचर एक्टिविटी और डेजर्ट एक्सपीरियंस करवाया जाएगा।

इस कार्यक्रम के तहत पुष्कर के अजय रावत द्वारा सेंड आर्ट प्रदर्शनी का आयोजन होगा। साथ ही हैंडीक्राफ्ट व फूड बाजार, भारतीय परंपरानुसार विदेशी जोड़े की शादी, कैमल सफारी, ऊंट गाड़ी सफारी, घुड़दौड़ का आयोजन होगा। शाम 06 बजे से रात 10 बजे तक रायसर में ही रंगीलो राजस्थान कार्यक्रम के तहत नॉर्थ ईस्ट, हिमाचल, जम्मू एंड कश्मीर, बंगाल, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, पंजाब समेत देश भर से आ रहे लोक कलाकारों द्वारा भव्य सांस्कृतिक प्रस्तुति दी जाएगी। साथ ही जसनाथी संप्रदाय के लोगों द्वारा अग्नि नृत्य की प्रस्तुति के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।

AdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!