Friday, June 5, 2026
Hometrendingजिला कलेक्टर्स को विद्यालय भवनों की सर्वे रिपोर्ट शीघ्र देने के निर्देश,...

जिला कलेक्टर्स को विद्यालय भवनों की सर्वे रिपोर्ट शीघ्र देने के निर्देश, हाईकोर्ट में होगी पेश

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com प्रदेश के समस्त राजकीय विद्यालय भवनों के सर्वे को लेकर शासन सचिव स्कूल शिक्षा कृष्ण कुणाल की अध्यक्षता में शनिवार को वीडियो कॉ​न्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक आयोजित हुई। बैठक में प्रदेश के सभी जिलों में स्थित राजकीय विद्यालय भवनों की निरीक्षण/सर्वे रिपोर्ट के संबंध में चर्चा की गई, जो जिला कलेक्टर की ओर से तैयार की जानी हैं।

शासन सचिव कृष्ण कुणाल ने सभी जिला कलेक्टर्स को निरीक्षण कार्य शीघ्र पूर्ण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा। गौरतलब है कि शासन सचिव कृष्ण कुणाल ने राज्य सरकार के निर्देशानुसार राज्य के समस्त राजकीय विद्यालय भवनों का सर्वे कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे। यह रिपोर्ट 4 सितंबर को जनहित याचिका की सुनवाई के दौरान उच्च न्यायालय में प्रस्तुत की जाएगी।

बैठक में राज्य परियोजना निदेशक एवं आयुक्त अनुपमा जोरवाल, मिड डे मील आयुक्त विश्वमोहन शर्मा, निदेशक, माध्यमिक एवं प्रारंभिक सीताराम जाट, अतिरिक्त राज्य परियोजना निदेशक सुरेश कुमार बुनकर व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। प्रदेश के समस्त संभागीय आयुक्त भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक से जुड़े।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!