Thursday, May 14, 2026
Hometrendingबीकानेर में प्रत्येक पेट्रोल पंप पर डीजल स्टॉक आरक्षित रखने के दिए...

बीकानेर में प्रत्येक पेट्रोल पंप पर डीजल स्टॉक आरक्षित रखने के दिए निर्देश

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 21 अप्रैल के बालोतरा दौरे के दौरान आयोजित समारोह में भाग लेने वाले आमजन एवं लाभार्थियों के आवागमन के लिए नियोजित वाहनों को ईंधन की सुचारु उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने आवश्यक निर्देश जारी किए हैं।

जिला कलेक्टर निशांत जैन ने आदेश जारी कर जिले के समस्त डीजल विक्रेताओं को निर्देशित किया गया है कि प्रत्येक पेट्रोल पम्प पर 20 से 22 अप्रैल तक 5000 लीटर डीजल का स्टॉक आरक्षित रखा जाए। यह आरक्षित स्टॉक डेड स्टॉक से पृथक होगा। आदेशों की अवहेलना की स्थिति में संबंधित फर्म के विरुद्ध शासकीय नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!