Friday, April 24, 2026
Hometrendingइंस्पेक्टर दिनेश सिंह “नेशनल रोड सेफ्टी एक्सीलेंस अवार्ड 2026” से सम्मानित

इंस्पेक्टर दिनेश सिंह “नेशनल रोड सेफ्टी एक्सीलेंस अवार्ड 2026” से सम्मानित

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ मोटर व्हीकल्स डिपार्टमेंट टेक्निकल ऑफिसर्स एसोसिएशन द्वारा 10 अप्रैल को होटल रमाडा, बैंगलोर (कर्नाटक) में आयोजित “एक्सीलेंस अवार्ड 2026” कार्यक्रम में प्रादेशिक परिवहन कार्यालय, जयपुर-द्वितीय (विद्याधर नगर, जयपुर, राजस्थान) में पदस्थापित इंस्पेक्टर दिनेश सिंह को “नेशनल रोड सेफ्टी एक्सीलेंस अवार्ड 2026” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें सड़क सुरक्षा जागरूकता के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान, समर्पण, प्रभावी पहलों तथा दुर्घटना नियंत्रण में महत्वपूर्ण भूमिका के लिए प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कर्नाटक सरकार के परिवहन मंत्री रामालिंगा रेड्डी उपस्थित रहे। इसके साथ ही विशेष अतिथि के रूप में विधायक येलंका एस.आर. विश्वनाथ तथा अन्य विशिष्ट अतिथियों में डॉ. एन.वी. प्रसाद (आईएएस), सचिव, परिवहन विभाग, कर्नाटक योगेश ए.एम. (आईएएस), आयुक्त, परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग, कर्नाटकय राजेश जे. नावेकर (आईएएस), आयुक्त परिवहन, महाराष्ट्र तथा किंजल सिंह (आईएएस), आयुक्त परिवहन, उत्तर प्रदेश शामिल रहे। इस कार्यक्रम में कर्नाटक सहित पूरे भारत के विभिन्न राज्यों से परिवहन विभाग के अधिकारी, निरीक्षक एवं जिला परिवहन अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों अशफाक अहमद (प्रेसिडेंट), जी. संपथ कुमार (जनरल सेक्रेटरी) एवं सचिन बोधाले (ट्रेजरर) द्वारा सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!